फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर DGP को फोन करना पड़ गया भारी, धरा गया IAS-IPS का दोस्त

Mon, 17 Oct 2022 12:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई राज उगले हैं। अभिषेक ने कबूल किया है कि वह तत्कालीन अफसर को बचाने के लिए डीजीपी को फोन कर दबाव बनाता था। इतना ही नहीं इसी तरह वह अन्य लोगों को भी फोन लगाकर अपना काम निकलवाता था।
विज्ञापन
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना हाईकोर्ट का फर्जी जज बनकर डीजीपी को फोन करना एक शख्स को भारी पड़ गया। एक आईपीएस अधिकारी की सिफारिश के लिए किए गए फोन के बाद पुलिस ने फर्जी जज को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अभिषेक अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिसिया पूछताछ में व्यक्ति ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि शराब के मामले में आरोपी आईपीएस अधिकारी को बचाने के लिए अभिषेक ने डीजीपी तक को फोन मिलाकर दबाव बनाया। हालांकि, कुछ ही घंटे में पूरा मामला सामने आ गया। आरोपी अभिषेक के साथ तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

पूछताछ में उगले कई राज 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई राज उगले हैं। अभिषेक ने कबूल किया है कि वह तत्कालीन अफसर को बचाने के लिए डीजीपी को फोन कर दबाव बनाता था। इतना ही नहीं इसी तरह वह अन्य लोगों को भी फोन लगाकर अपना काम निकलवाता था। उसके पास से नौ सिम कार्ड व दर्जनों मोबाइल फोन मिले हैं। 2018 में एक मामले में अभिषेक को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


कई अधिकारियों के साथ उठना-बैठना 
जांच में सामने आया है कि अभिषेक का कई बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ उठना बैठना था। समाज में रौब जमाने के लिए वह अक्सर अधिकारियों व नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करता था। उसने दो आईपीएस अधिकारियों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया था। यहां तक कि कई बार वह गृहमंत्री का पीएस बनकर भी अफसरों को फोन कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें