फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, इनकम टैक्स गोलंबर पर क्या किया, तेजस्वी का राजभवन मार्च कब?

Wed, 07 Oct 2026 05:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

महागठबंधन की ओर से बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई। नेताओं ने कहा कि उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए गठबंधन आगे भी आंदोलन करेगा और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर जनता के बीच जाएगा।
विज्ञापन
पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रर्दशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में बुधवार को इंडिया गठबंधन की ओर से ‘ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत आक्रोश मार्च निकाला गया। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय से शुरू हुआ मार्च वीरचंद पटेल पथ होते हुए इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम से पुतला दहन किया गया। इस दौरान गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर बुधवार को बिहार के सभी 534 प्रखंडों में आक्रोश मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर गठबंधन का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

कल शहीद स्मारक से राजभवन मार्च
राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि आठ अक्तूबर को पटना में तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च सुबह 11 बजे शहीद स्मारक से शुरू होकर राजभवन तक जाएगा। इसमें इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बिहार में चुनाव है: स्नातक-शिक्षक MLC निर्वाचन में हर जगह भिड़ंत; कहां शत्रु, कहां अपनों से लड़ाई? जानिए सबकुछ

‘चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा’

विज्ञापन

आक्रोश मार्च में शामिल नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के प्रभाव में काम कर रहा है। वक्ताओं ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। नेताओं ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर कराए जाने को लेकर भी सवाल उठाए। महागठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार से शुरू किए गए एसआईआर के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।

बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई
मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’, ‘लोकतंत्र को कमजोर करने वाली नीति नहीं चलेगी’, ‘भाजपा-चुनाव आयोग गठजोड़ शर्म करो’ और ‘लोकतंत्र की हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाए। इनकम टैक्स गोलंबर पर पुतला दहन के बाद नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। गठबंधन की ओर से बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई। एजाज अहमद ने कहा कि आठ अक्तूबर के राजभवन मार्च में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें