फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Election: तेजस्वी बोले- पीएम मोदी ने ऐसा किया फिर भी हनुमान बने हुए हैं चिराग, अपने पिता के भाषणों को सुनें

Fri, 10 May 2024 11:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान नादान हैं। इधर-उधर कोई भटका देता है तो भटक जाते हैं। मोदी जी हैं तो आरक्षण पर खतरा है। पीएम मोदी हैं तो लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। चिराग पासवान द्वारा आरक्षण पर दिए गए बयान के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पर ज्यादा टीका-टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। चिराग पासवान खुद ही कहते थे कि वह संपन्न दलित हैं। उनको आरक्षण वापस लौटा देना चाहिए। पीएम मोदी ने तो चिराग पासवान के साथ अन्याय किया है। उनके पिताजी की मूर्ति को फेंकवाया। उनके घर को खाली करवाया। उनके पार्टी को तुड़वाया। उनकी पार्टी सिंबल जो बांग्ला था, उसको छीनने का काम किया। घर में चाचा भतीजे में लड़ाई लगवाए फिर भी चिराग पासवान मोदी जी के हनुमान बने हुए हैं। कोई भी खुदगर्ज आदमी होता मोदी जी के साथ नहीं रहता। लेकिन, पता नहीं चिराग पासवान की अपनी सोच है। वह स्वतंत्र हैं किसी के साथ भी रहने के लिए।  

विज्ञापन


चिराग को थोड़ी सी भी जानकारी नहीं
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आरक्षण के बारे में चिराग पासवान को थोड़ी भी जानकारी नहीं है। ना ही आरएसएस के इतिहास की उनको जानकारी है। थोड़ा आरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त करें और जानकारी तभी उनको प्राप्ति हो सकती है जब अपने पिताजी रामविलास पासवान के भाषणों को वह सुनेंगे। रामविलास जी कई बार कह चुके थे कि भाजपा दंगाई पार्टी है। आरक्षण विरोधी है। आरक्षण समाप्त करना चाहती है। इस कारण उन्होंने मंत्रीमंडल से इस्तीफा भी दिया था। 

तेजस्वी बोले- नादान हैं चिराग पासवान
तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग पासवान नादान हैं। इधर-उधर कोई भटका देता है तो भटक जाते हैं। मोदी जी हैं तो आरक्षण पर खतरा है। मोदी जी हैं तो लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। आंख बंद करके नहीं रहना चाहिए आंख खोल कर रहना चाहिए।  भाजपा के नेता और सांसद बार-बार इस बात को कह रहे हैं 400 पार लाओ और हम संविधान को खत्म करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें