फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR: आरा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा नीतीश पर हुए हमलावर, कहा - कुर्सी के लिए गिरा चुके हैं अपना स्तर

Mon, 13 Feb 2023 01:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा आरा में सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोले। उन्होंने कहा कि सीएम कुर्सी के लोभ में अपना स्तर गिरा चुके हैं। नीतीश को वैसे भी RJD 2023 तक खत्म कर देगी। बिहार सरकार का सिस्टम अपराधियों पर नकेल कसने की बजाए उसे संरक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
आरा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा नीतीश पर हमलावर होते हुए - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा आरा में सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोले। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लोभ में अपना स्तर गिरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को आरजेडी वैसे भी 2023 तक खत्म कर देगी। दरअसल बिहार के आरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अतिथि गृह में प्रेस वार्ता करते हुए बिहार सरकार में बढ़ते अपराध, महागठबंधन में तकरार और जातिवाद के सवाल पर खुलकर बोले। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार आई है तब से अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। खास करके शाहाबाद और आरा जिला में अपराधी तांडव कर रहे हैं। आरा में हर दिन किसी न किसी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है लेकिन बिहार सरकार का सिस्टम अपराधियों पर नकेल कसने की बजाए उसे संरक्षण दे रहा है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बताया अपराधियों का संरक्षक 
 जब से तेजस्वी यादव बिहार के उप मुख्यमंत्री बने हैं तबसे अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में जो मौजूदा सरकार है वो पूरे बिहार में जातीय उन्माद फैलाकर आपस में लड़वा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण सारण जिला है। सारण जिला में पिछले दिनों से हुए हिंसा में कई लोगों की जान जा चुकी है लेकिन अभी तक मुख्य अभियुक्त फरार है। खानापूर्ति के नाम पर उसके घर की कुर्की जब्ती कर ली गई लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकती है क्योंकि तेजस्वी यादव को उसका संरक्षण है। 

 चादर ओढ़ सो गया वाम 
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष वामदलों पर भी अपनी भड़ास निकाले। वाम दलों को आड़े हाथों लेते हुए प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि पहले ये ढोंग कर के हत्या और अन्याय का बहाना ले हर दिन सड़क पर आते थे लेकिन जब वास्तव में बिहार जंगलराज की आग में जल रहा है तो अब यह चादर ओढ़ कर सो रहे हैं।  बिहार के पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज के लोग उनके मंसूबों को भी देख रहे हैं। 
विज्ञापन


जाति के आधार पर ट्रांसफर पोस्टिंग
बिहार में हो रहे जातिवाद पर खुलकर जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग जाति के आधार पर की जा रही है। अच्छे अधिकारियों को डेमोरलाइज किया जा रहा है और जातिवाद करने वाले अधिकारियों को जिला सौंप दिया जा रहा है। इसका अंजाम बिहार की जनता भुगत रही है। 

2023 में होने वाला है नीतीश का अंत 
मंत्रिमंडल विस्तार के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लालच में अपना स्तर गिरा चुके हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री के हाथ में होता है लेकिन तेजस्वी यादव की हाथों में मंत्रिमंडल का विस्तार देकर नीतीश कुमार यह साबित कर चुके हैं की अब अंत होने वाला है। 2023 का अंत होते-होते आरजेडी इनका भी अंत कर देगी। 

विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें