फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : परिवार और करीबियों पर ED की दबिश के बाद लालू बोले- RSS-BJP के खिलाफ वैचारिक लड़ाई, घुटने नहीं टेकूंगा

Sat, 11 Mar 2023 09:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। 
विज्ञापन
लालू यादव की हालत में सुधार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले CBI की पूछताछ और अब ED की दबिश के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राजद सुप्रीमो ने लिखा, "संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा।"

विज्ञापन


निम्नस्तर पर उतर कर BJP हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी? 
इमरजेंसी का जिक्र करते हुए लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है। हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी। आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हें-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है। क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर BJP हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी? 
5ट्रोलर बोले- जैसा कर्म करोगे वैसा फल देगा भगवान
हालांकि, इस ट्वीट के बाद लालू ट्रोल भी हुए। एक यूजर ने लिखा कि जैसा कर्म करोगे वैसा फल देगा भगवान, ये है रामचरितमानस का ज्ञान। एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक कहावत सुनी थी कि इंसाफ में देर भले हो लेकिन वो होता जरूर है। ED आ CBI को धन्यवाद क्योंकि वह भारत की आकांक्षाओं को पूरा कर रही हैं। 2023 में यदि आप जैसे 23 महा भ्रष्ट नेताओं को भी सख्त सजा मिल गई तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में ये साल सार्थक हो जाएगा।
विज्ञापन


परिवार और करीबियों के 15 ठिकानों पर ED की दबिश 
शुक्रवार सुबह से रात तक ED की अलग-अगल टीम ने लालू प्रसाद के परिवार और उनके करीबियों के 15 ठिकनाों पर छापेमारी की थी। पटना में राजद के पूर्व विधायक अबु दोजाना के ठिकाने पर भी छापेमारी की। जमीन के बदले नौकरी मामले में ED की टीम ने दिल्ली और पटना में यह कार्रवाई की। सूत्रों की मानें तो ED की टीम ने रेड के दौरान 53 लाख कैश, 2 KG गोल्ड जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें