फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishanganj Crime: संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सास ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 10 Mar 2023 09:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज जिले में एक महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतक महिला की मां ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मां ने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी रेल कर्मी प्रीतम महतो (32) की पत्नी कविता महतो (20) का निजी आवास पर ही शव मिला है। पति ने जब अपने पत्नी के शव को फंदे से लटका देखा तो उसने हल्ला कर पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।

मृतका के परिवार वालों ने जब पुलिस को घटना की सूचना दी तो मौके पर पहुंची टाउन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मृतका की मां ममता देवी की मौखिक शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने उनके पति रेल कर्मी प्रीतम को पूछताछ के लिए बुलाया, जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


दामाद पर लगाया हत्या का आरोप...
मृतका की मां ममता देवी का आरोप है कि उसका दामाद और परिवार वालों ने मिलकर उसकी बेटी को मार डाला है। आगे उन्होंने बताया कि इससे पहले उसका दामाद बेटी के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। मृतका कविता ने पहले भी दो बार फिनाइल खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन समय रहते इलाज से बच गई थी, उनकी बेटी उनसे हमेशा शिकायत करती थी कि उसका पति प्रीतम उसे मार डालेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें