फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalu Yadav: लालू बोले- कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं, ममता को मिले 'INDIA' का नेतृत्व; नीतीश को भी घेरा

Tue, 10 Dec 2024 10:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार में विधानसभा चुनाव जीतने जा रहा है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार सुबह पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दे देना चाहिए। वहीं कांग्रेस की आपत्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके कहने से कुछ नहीं होगा। ममता बनर्जी को ही नेतृत्व देना चाहिए। 

विज्ञापन


राजद सुप्रीमो ने दिया विवादित बयान
वहीं सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर राजद सुप्रीमो ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। नयन सेंकने के लिए वह यात्रा पर जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव 225 सीटें जीतने के सीएम नीतीश के दावे के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि वह पहले वो अपनी आंख सेंक लें तब यह सब दावे करें। वह आंख सेंकने ही जा रहे हैं। 

विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
इधर, 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजद सुप्रीमो ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार में विधानसभा चुनाव जीतने जा रहा है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोग फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता हमलोगों के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें