फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर की छुट्टी पर लालू का तंज, केंद्र का 'कॉल ड्रॉप' मंत्री तो ड्रॉप हो गया

Wed, 06 Jul 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में मोदी कैबिनेट में फेरबदल के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने लगातार केंद्र सरकार को निशाने पर बनाया हुआ है। मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद का मंत्रालय बदले जाने पर लालू ने मखौल उड़ाते हुए कहा कि केंद्र का कॉल ड्रॉप मंत्री तो ड्रॉप हो गया। लालू के सुर में उनके बेटे ने भी सुर मिलाते हुए कुछ ऐसा ही ट्वीट किया।
विज्ञापन


बता दें कि रविशंकर प्रसाद भी बिहार से ही आते हैं और उन्हें लालू प्रसाद यादव का प्रमुख आलोचक माना जाता है। न वो लालू पर वार करने का कोई मौका छोड़ते हैं न लालू उन पर। अब मंत्रिमंडल में उन्हें दूरसंचार मंत्री के पद से हटाकर कानून मंत्री बनाया गया तो लालू यादव ने तुरंत इस पर निशाना साध दिया। 

ट्विटर पर लालू ने जो ट्वीट किया उसमें रिलायंस इंड्रस्ट्री के मालिक को भी इसमें लपेट लिया। लालू ने लिखा 'हमारी नीति है-जीओ और जीने दो। अरे भई- रिलायंस वाला जीओ नहीं, जिसका मतलब है एक आदमी जीओ, बाकी मरो'। इसके बहाने उन्होंने रविशंकर प्रसाद पर भी तंज कस दिया, कहा- 'केन्द्र का कॉल ड्रॉप मंत्री तो ड्राप हो गया है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे के लिए भी भाजपा सरकार को बताया जिम्मेदार

वहीं अगले ट्वीट में उन्होंने देश में पड़े सूखे के लिए भी भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया। कहा- 'देश में बीजेपी की सरकार बनी तो देशभर दो साल सुखाड़ बना रहा। बिहार में हमारी सरकार बनी तो आसमान से झमाझम अमृत बरस रहा है। सब कर्मों का फल है।'

लालू को प्रधानमंत्री मोदी का सबसे बड़ा आलोचक माना जाता है, वह मोदी और भाजपा पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पिछले दो दिनों से उनके निशाने पर मोदी का मंत्रिमंडल विस्तार है। कल उन्होंने मांझी के बहाने भी मोदी की आलोचना की थी। लालू का कहना था कि राम विलास पासवान को मंत्री पद से हटाकर मांझी को मंत्री बनाया जाए। लालू ने आरोप लगाया कि मोदी मांझी की प्रतिभा का सही उपयोग नहीं कर रहे।

दूसरी ओर लालू के ही अंदाज में उनके बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधा। उनका ट्वीट भी ऐसा ही रहा, सो फाइनल कॉल ड्राम मिनिस्टर ड्राप्ड फ्रॉम टेलीकॉम मिनिस्टरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें