फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सारण में नाबालिग छात्रा का अपहरण, परिजनों के अनुसार लव जिहाद

Mon, 30 Jan 2023 10:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण से ट्यूशन पढ़ने जारही एक नाबालिग छात्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया।स्थानीय पुलिस ने  आरोपित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथे आरोपित को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। परिजन लव जेहाद की भी आशंका जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
सारण में नाबालिग छात्रा का अपहरण, परिजनों के अनुसार लव जिहाद - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण से ट्यूशन पढ़ने जारही एक नाबालिग छात्रा का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना की सूचना देते हुए अवतार नगर थाना में चार युवकों को आरोपित करते हुए अपहरण का मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस कांड में नामजद चौथे आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि नाबालिग कंचन (परिवर्तित नाम ) अपने घर से ट्यूशन के लिए जा रही थी, तभी चार युवकों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। परिजनों का कहना है कि सभी आरोपित दूसरे धर्म के हैं। परिजन लव जेहाद की भी आशंका जाहिर कर रहे हैं।

हैदराबाद का मिला लोकेशन 
इस संबंध में अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि कंचन अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। ट्यूशन पढ़ने जाने के क्रम में उसका अपहरण किया गया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने नामजद चार आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। थानाध्यक्ष का यह  भी कहना है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो अपराधियों का लोकेशन हैदराबाद मिला। उसके बाद वहां पर तहकीकात की गई तब हैदराबाद पुलिस ने एक युवक को वहां से गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक लड़की की भी बरामदगी हो गई है। हालांकि इस बात की अधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें