फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया में खूनी वारदात, बदमाशों ने पति को पीटा फिर बचाने आई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, कैश भी लूटा

Sun, 23 Aug 2026 04:44 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया के गोगरी में बच्चों को ढूंढने निकले दंपती पर तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। लूटपाट के दौरान पति को बचाने पहुंची पत्नी की बदमाशों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
हत्या से खौफ। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी मालिया गांव में शनिवार रात बेखौफ अपराधियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया। बच्चों को ढूंढने निकले पति-पत्नी को तीन अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने पहले पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और लूटपाट की। इसके बाद पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने आई पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

मृतका की पहचान छोटी मालिया गांव निवासी मोहम्मद अरशद की 30 वर्षीय पत्नी रेजिना खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बच्चों को ढूंढने निकले थे पति-पत्नी

विज्ञापन

गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि मोहम्मद अरशद और उनकी पत्नी रेजिना खातून शनिवार रात अपने बच्चों को ढूंढने के लिए घर से बाहर निकले थे। दंपती मुख्य मार्ग छोड़कर बगीचे वाले रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित श्मशान बगीचे के पास घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने अरशद के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके पास मौजूद रुपये-पैसे छीन लिए। पति पर हो रहे हमले को देखकर रेजिना खातून खुद को रोक नहीं सकीं और जान जोखिम में डालकर बीच-बचाव करने लगीं।

चाकू से हमला कर फरार हुए बदमाश
इसी दौरान एक बदमाश ने धारदार चाकू से रेजिना पर हमला कर दिया। पेट और सीने में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ीं। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

सुनसान इलाका होने के कारण अरशद की चीख-पुकार किसी तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ रेजिना को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: गयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए

पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि लूटपाट और हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें