फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के छोटे पुत्र केदारनाथ सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

Fri, 22 Sep 2023 12:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह ने दिल्ली में एक बड़े अस्पताल में आज 9 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें पेट संबंधी बीमारी थी। पिछले ढाई-तीन माह से अस्पताल में थे। 
विज्ञापन
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के छोटे पुत्र केदारनाथ सिंह (87) का निधन हो गया। दिल्ली में एक बड़े अस्पताल में आज 9 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें पेट संबंधी बीमारी थी। पिछले ढाई-तीन माह से अस्पताल में थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उन्हाेंने दम तोड़ दिया। केदारनाथ सिंह के निधन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


उनके भतीजे ने कहा था कि विश्वास ही नहीं हो रहा है कि चाचा जी (केदारनाथ सिंह) ऐसे हमलोगों को छोड़कर चले जाएंगे। उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है। वह पिछले कई दिनों से पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। पटना के राजेंद्र नगर इलाके में पूरा परिवार रहता था। उनके निधन की खबर से उनके गांव में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें