केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। साथ ही अपने गठबंधन के साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर भी प्रतिक्रिया दी है। इस बयान की सियासी गलियारे में खूब चर्चा हो रही है...
बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर लालू-तेजस्वी द्वारा नीतीश सरकार पर हमले के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति अन्य राज्यों की तरह खराब नहीं है। बिहार में कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाती है। ऐसा लगता है कि बिहार में इस समय हो रही घटनाएं राजनीतिक प्रेरित हैं। पहले ऐसी घटनाएं क्यों नहीं हुईं?। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा है।
विज्ञापन
विश्वसनीय लोग भी घटनाओं को ठीक से नहीं समझ पाते हैं
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कभी कभी विश्वसनीय लोग भी घटनाओं को ठीक से नहीं समझ पाते हैं तो अपनी बात कह देते हैं। चिराग पासवान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अच्छे नेता हैं लेकिन वह युवा हैं। युवा में कभी कभी पीछे की बातें को वह नहीं देख पाते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए कुछ बातें बोल देते हैं। जैसे आज ही मैंने कहा कि हमारे गठबंधन में सभी लोग योद्धा हैं। जो चक्रव्यूह रचा गया, उसे वह तोड़ देंगे। ठीक है अपनी सारी शक्तियों के चलते वह आगे बढ़े। लेकिन, नतीजा क्या हुआ। उसकी प्रकार से जिस व्यक्ति का नाम (चिराग पासवान) आप ले रहे हैं, उसमें निश्चित रूप से कुछ कमियां हैं, और कोई भी बयान देने से पहले पूरे मामले को समझना आवश्यक है, जिसमें अतीत, वर्तमान और भविष्य को देखना शामिल है। उसकी निश्चित रूप से कुछ कमियां हैं, जिसके कारण एनडीए पर उंगली उठाई जा रही है।
लालू ने पीएम मोदी-सीएम नीतीश पर बोला हमला, इस बार AI तस्वीर के साथ वीडियो बनवा कर कहीं यह बातें
चिराग पासवान के 243 सीटों पर मांझी ने ऐसा कहा
चिराग पासवान के 243 सीटों पर लड़ने के सवाल पर मांझी ने कहा कि इसमें मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मैं बस इतना काम करना चाहता हूं कि कोई भी पार्टी बिहार में एक या दो सीटों पर काम नहीं करती है। वह समस्त सीटों पर काम करती है तो स्वभाविक है कि वह सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की बात करते हैं। इसलिए मैं इसे अन्यथा नहीं ले रहा हूं। बता दें कि चिराग पासवान ने जब बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सवाल उठाया था तो जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अपराध करवाएं राजद वाले, तोहमत लगे सरकार पर, वाह रे गठबंधन धर्म। हमारे यहां एक कहावत है कि गुड़ खाते हैं, गुड अम्मे से परहेज। यह ठीक नहीं।