फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पूर्व शिक्षा मंत्री और जदयू विधायक मेवालाल चौधरी का कोरोना से निधन, पटना में ली आखिरी सांस

Mon, 19 Apr 2021 09:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में कोरोना महामारी लगातार लोगों की जान ले रही है । आज बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और जदयू विधायक मेवालाल चौधरी की मौत हो गई। पटना के पारस अस्पताल में आज सुबह 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 65 साल के थे। 
विज्ञापन
मेवालाल चौधरी का निधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोरोना महामारी लगातार लोगों की जान ले रही है । आज बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और जदयू विधायक मेवालाल चौधरी की मौत हो गई। पटना के पारस अस्पताल में आज सुबह 4 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वह 65 साल के थे। मेवालाल चौधरी तारापुर से विधायक थे। पिछले दिनों सांस लेने में तकलीफ होने की उन्होंने शिकायत की। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद वह कोरोना संक्रमित निकले। सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। अस्पताल प्रबंधन ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

भ्रष्टाचार के आरोप के चलते देना पड़ा था इस्तीफा
मेवालाल चौधरी विधानसभा तारापुर से दो बार विधायक चुनकर आ रहे थे। 2020 में  नीतीश कैबिनेट में उन्हें शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी मिली। लेकिन घोटाले के आरोप के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। मेवालाल चौधरी पर भागलुपर कृषि विद्यालय के कुलपति रहते हुए नियुक्ति घोटाले का आरोप लगा था। जब उन्हें मंत्री बनाया गया तो विपक्ष ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की मांग की। जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 

बिहार में पीक पर कोरोना
बता दें कि बिहार में भी कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। हर रोज करीब 8 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। पटना शहर सबसे प्रभावित है। यहां अकेले 2000 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जबकि पूरे प्रदेश में 76 लोगों की मौत हुई है। राज्य में बिगड़ते हालात को देखते हुए नीतीश कुमार ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। साथ ही कई अन्य पाबंदियां भी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें