फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबिर अली ने लगाए लालू यादव पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में राज्यसभा का उपचुनाव हारने के बाद विधानसभा परिसर में साबिर अली ने लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लालू ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिया था लेकिन वो अपने वादे से मुकर गए।
विज्ञापन


बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक वहां मौजूद जेडीयू के बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भी साबिर अली के आरोपों का समर्थन किया।

इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की भी खबरें सामने आईं तो सवाल ये कि क्या क्रॉस वोटिंग का इन आरोपों से कोई संबंध है?

जेडीयू के उम्मीदवार जीते

गुरूवार हो हुए इस उपचुनाव में जेडीयू के दोनों उम्मीदवार जीत गए। जेडीयू के दोनों प्रत्याशियों गुलाम रसूल बलियावी और पवन वर्मा को जहां 122 मत मिले वहीं दोनों निर्दलीय प्रत्याशी साबिर अली और अनिल शर्मा 108 विधायकों का समर्थन ही जुटा पाए।

बीबीसी के मुताबिक बिहार राज्यसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान में कुल 230 विधायकों ने हिस्सा लिया। जेडीयू प्रत्याशियों को राजद, कांग्रेस, सीपीआई और दो निर्दलीय विधायकों ने समर्थन देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

क्रॉस वोटिंग क्यों?

विहार विधानसभा में राजद के 21, कांग्रेस के चार और सीपीआई के एक विधायक हैं। ऐसे में जेडीयू के 116 (अध्यक्ष छोड़कर) विधायकों को मिलाकर जेडीयू प्रत्याशियों के पास कुल 143 विधायकों का समर्थन था। लेकिन उन्हें केवल 122 मत ही मिले।

वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को केवल 84 विधायकों वाली भाजपा और कुछ निर्दलीय विधायकों का ही समर्थन प्राप्त था। लेकिन उन्हें 108 मत मिले।

जेडीयू प्रत्याशियों को मिले कम समर्थन से यह साबित होता है कि चुनाव के दौरान कई विधायकों ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाते हुए क्रॉस वोटिंग की। अनुमान लगाया जा रहा है कि जेडीयू के 17 और राजद व कांगेस के दो-दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें