फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर SSB जवानों ने की कार्रवाई, नाबालिग को ले जाने वाले दो युवकों किया बॉर्डर से गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2023 02:19 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

भारत और नेपाल की सीमा पर एसएसबी के जवानों ने नाबालिग को ले जाने वाले दो युवकों को पकड़ा हैं। बताया जा रहा है कि युवक गलत उद्देश्य से नाबालिग को नेपाल से मधुबनी ले जा रहे थे।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर दो संदिग्ध युवकों को एसएसबी के जवानों ने पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने नेपाल से नाबालिग लड़की को गलत उद्देश्य से मधुबनी ले जाने के वाले दो युवक को बॉर्डर पर गिरफ्तार किया है। जवानों ने नाबालिग लड़की समेत दोनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई हेतु नेपाल के जटही थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी मुख्य आरक्षी लक्ष्मण ठाकुर समेत पांच की संख्या में एसएसबी जवान पिपरौन चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान नाबालिग लड़की के साथ दोनों युवक भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे थे। जहां संदेह के होने पर एसएसबी ने पूछताछ की। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों को पिपरौन कैम्प ले गए। फिर ग्राम विकास युवा ट्रस्ट मधुबनी टीम को सूचना दी गयी। जहां से ट्रस्ट के सदस्य ताराचंद ठाकुर और सविता देवी पिपरौन कैंप पहुंची। गहन पूछताछ के दौरान नाबालिग लड़की ने बताया कि धनुषा जिला अंतर्गत बौहरबा गांव निवासी करामत अंसारी झांसे देकर कलवतिया वाली जगह जहां वीडियो शूटिंग होता है वहां ले गए और फिर रात में शारिरिक संबंध बनाया। फिर झांसा देकर मधुबनी ले जा रहे थे। इस संबंध में ट्रस्ट से पहुंचे सविता देवी ने बताया कि यह नेपाल का मामला है, हिरासत में लिए गए नाबालिग लड़की समेत दोनों आरोपी भी नेपाल के थे। इसलिए अग्रिम कार्रवाई हेतु नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें