फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां और दीदी को मारकर चले गए पापा' 5 साल के बेटे ने खोला पिता की हैवानियत का राज

Fri, 04 Dec 2020 10:41 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
जमुई बिहार: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिहार के जमुई शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने चरित्र के संदेह को लेकर अपने 5 साल के बेटे के सामने पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस पूरी घटना का एक ही चश्मदीद गवाह है, वो है प्रमोद तंती का 5 साल का बेटा। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने तेज़ धारदार हथियार से उसकी मां और बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक

पुलिस ने बताया कि प्रमोद अपनी के चरित्र पर शक करता था, जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर लड़ाइयां होती थीं। आरोप है कि प्रमोद ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसकी जान बचा ली थी।

बेटे के सामने की पत्नी और बेटी की हत्या

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी प्रमोद तांती ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की, तो उसके बेटे ने सुबह पांच बजे पड़ोस में रहने वाली चाची को बताया, कि पापा मां और दीदी को मारकर कहीं चले गए हैं। इसके बाद चाची संगीता ने तुरंत घर जाकर देखा। जब वह घर पहुंची तो हैरान हो गई। वहां पर 30 साल की रीता देवी और 7 साल की ज्योति कुमारी का शव खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ा था। शव के पास में धारदार हथियार भी पड़ा था जिससे दोनों की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की तहकीकात शुरु कर दी। पुलिस का दावा है  कि जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें