फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कांवर यात्रा को लेकर दिया विवादित बयान, कहा -यह बस एक अंधविश्वास

Tue, 18 Jul 2023 06:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कांवर यात्रा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शिव पर जल चढ़ाने से कुछ नहीं होता।यह सब अंध विश्वास है, गरीब लोगों का यह आडंबर है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव से पप्पू यादव ने मांगा इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव हमेशा अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने एक विवादित बयान दिया है जो सावन के पावन पहीने में कांवरियों पर कही गई है। उन्होंने सावन महीने में कावरियों को लेकर कहा है कि शिव पर जल चढ़ाने से कुछ नहीं होता। यह सब अंध विश्वास है। यह गरीब लोगों का बस आडंबर है। यह बात उन्होंने हाजीपुर में कहा है। उन्होंने कहा कि लोग छोटी-छोटी नफरतों और अहंकार को निकाल नहीं पाते हैं और जातियों को लोग एक दूसरे को गाली देते हैं। दूसरे विचारों को लोग गाली देते हैं। लोग स्वतंत्रता से जीने नहीं देते। पड़ोसियों को तंग करते हैं। मानव प्रेम के बगैर शिव प्रेम नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


गरीब के पास अन्धविश्वास होता है 
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि कांवर यात्रा में सिर्फ गरीब तबके के लोग ही शामिल होते हैं। शिव को जल चढ़ाने से कुछ नहीं होगा। यह बस एक अंधविश्वास है। गरीब लोगों के पास कुछ नहीं है बस आडंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें