गृह विभाग ने दो अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की।
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार ने शुक्रवार की शाम भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के दो अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की। इसमें DIG जयंत कांत को चंपारण क्षेत्र बेतिया रेंज दिया गया है। इसके अलावा, DIG अनुसूइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बनाया गया है। अनुसूइया को DG शोभा अहोटकर के साथ वही जगह दी गई है, जहां बिनोद कुमार थे। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं में IG विकास वैभव के साथ डीआईजी-सह-उप समादेष्टा बिनोद कुमार को मुख्यालय भेज दिया गया था। IPS विकास वैभव ने शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताया था, जिसके बाद विकास वैभव और बिनोद कुमार को वहां से हटाकर मुख्यालय भेज दिया गया था। ताजा आदेश में दोनों की पोस्टिंग अभी नहीं दी गई है।
शनिवार शाम को गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में DIG जयंत कांत को बेतिया और DIG अनुसूइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवा की कमान सौंपी है। वहीं बिहार पुलिस मुख्यालय ने 4 Dy SP की भी प्रतिनियुक्त कर दी है। इसमें रामपुकार सिंह को मोतिहारी सदर, सोनू कुमार राय को छपरा सदर, भास कुमार को रामनगर और प्रांजल को पटना जिला में किया तैनात है।
शुक्रवार को राजीव मिश्रा को सौंपी थी पटना की कमान
इससे पहले यानी शुक्रवार शाम को
IPS राजीव मिश्रा को पटना SSP बनाया था। जबकि पटना SSP के पद पर तैनात रहे मानव जीत सिंह ढिल्लों को आर्थिक अपराध इकाई का डीआईजी बनाया गया। साथ ही मद्य निषेध विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया। गृह विभाग ने शुक्रवार शाम को अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।