फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रदेश में 2484 करोड़ के निवेश को मंजूरी, मुजफ्फरपुर और किशनगंज में लगेगी सीमेंट की बड़ी फैक्टरी

Thu, 14 May 2026 05:51 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया और अंबुजा सीमेंट की फैक्ट्रियों को मंजूरी दी है। ₹2484 करोड़ की परियोजनाओं से उत्तर बिहार में औद्योगिक विकास बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बनेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक में मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया और अंबुजा सीमेंट की नई फैक्ट्रियां लगाने को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा, जिससे उत्तर बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बैठक की अध्यक्षता विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष मिहिर कुमार सिंह ने की। बैठक में कुल ₹2484.06 करोड़ की 16 परियोजनाओं को स्टेज-1 क्लीयरेंस दिया गया, जबकि ₹46.86 करोड़ की 4 परियोजनाओं को वित्तीय स्वीकृति मिली। सरकार का कहना है कि इन निवेशों से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

विज्ञापन


पढ़ें:  लंबे समय बाद राजद को राहत, MLC उपचुनाव में सोनू राय; तेजस्वी यादव ने क्या लिखा?

मुजफ्फरपुर के महवल औद्योगिक क्षेत्र में अंबुजा कॉन्क्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड को ₹1114.94 करोड़ की लागत से 8219 MTPD क्षमता वाली सीमेंट इकाई लगाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा डालमिया भारत ग्रीन विजन लिमिटेड को ₹573.15 करोड़ की लागत से 2.5 MTPD क्षमता की इकाई लगाने की स्वीकृति मिली है।

वहीं किशनगंज में डालमिया सीमेंट (नॉर्थ ईस्ट) लिमिटेड को ₹573.76 करोड़ के निवेश से 2.5 MMTPA क्षमता की सीमेंट यूनिट लगाने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा कई अन्य कंपनियों के निवेश प्रस्तावों को भी बोर्ड ने स्वीकृति दी है। सरकार ने कहा कि निवेश प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाया जा रहा है, ताकि राज्य में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित हो सकें। इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और उत्तर बिहार में औद्योगिक क्रांति का रास्ता मजबूत होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें