फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में मुखिया पति को मिली हत्या की धमकी, युवक ने वीडियो जारी कर कहा- गोली मार देंगे

Mon, 13 Mar 2023 09:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar: बेतिया में मुखिया पति को हत्या की धमकी मिली है। यह किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही पंचायत के एक युवक ने दी। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
मुखिया पति राजू चौधरी को मिली धमकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में मुखिया पति को हत्या की धमकी मिली है। यह किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही पंचायत के एक युवक ने दी। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने कहा कि राजू चौधरी को गोली मार देंगे। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत की है। मुखिया पति ने पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


मामले में माधोपुर पंचायत के मुखिया पति राजू चौधरी ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर अपने पंचायत के दो लोगों के विरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज कराई है। मझौलिया थानेदार अभय कुमार ने बताया कि पीड़ित मुखिया पति के आवेदन के आलोक में पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अनुसंधान में जुट गई है।

आरोपी ने पूर्व मुखिया की प्रशंसा की
मुखिया पति ने बताया कि उनके पंचायत के राजा बाबू और भागीरथ दास ने फेसबुक पर दो अलग अलग वीडियो जारी की। इसमें मुझे जान से गोली मारने के लिए धमकी दी है।फेसबुक वीडियो में आरोपी ने पूर्व मुखिया की प्रशंसा की। तो वही स्पष्ट शब्दों में मुझे जान से गोली मारने की बात कह रहा है। आरोपी बोल रहा है कि गोली मार देंगे तो राजु चौधरी मेरा क्या उखाड़ लेगा। इस धमकी के बाद से मेरा सभी परिवार सदमे में पड़ गया है। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें