फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: ऐसी सरकारी डॉक्टर...गर्मी में एसी खराब होने पर मरीज नहीं देख रही थीं, अब मच्छरदानी से नहीं निकलीं

Tue, 27 Dec 2022 11:02 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर की महिला डॉक्टर का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार डॉक्टर ने मच्छरदानी से निकल मरीज को देखने से इनकार किया है। वीडियो श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के अस्पताल के वायरल वीडियो में मच्छरदानी के अंदर डॉक्टर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसी खराब होने पर मरीज को देखने से मना करने वाली मुजफ्फरपुर की महिला डॉक्टर का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार डॉक्टर ने मच्छरदानी से निकल मरीज को देखने से इनकार किया है। वीडियो श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) का बताया जा रहा है, हालांकि 'अमर उजाला’ इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में हो रही बातों को सुनने के बाद अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने कहा कि वीडियो की सत्यता जांचने के बाद स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

विज्ञापन


जगाने पर गुस्सा, कहा- पुलिस हमसे न पूछेगी
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक मरीज के परिजन अस्पताल में डॉक्टर को बुलाने के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन रात में ड्यूटी पर रहीं महिला डॉक्टर इमरजेंसी में इलाज की जगह मच्छरदानी के अंदर रहना जरूरी समझ रही हैं। मरीज के परिजनों ने उन्हें जगा दिया तो गुस्सा हो गईं। वीडियो में साफ सुना-देखा जा सकता है कि मरीज के परिजन महिला डॉक्टर के पास जाते हैं। कहते हैं कि सिर में चोट है। इसपर डॉक्टर कहती हैं कि चार बजे आइए। इलाज कराइए। परिजन दोबारा आकर इलाज के लिए कहते हैं तो वह भड़क जाती हैं। कहती हैं- किस भाषा में समझ आता है? पुलिस हमसे न पूछेगी कि क्या हुआ, क्या नहीं, पंचायती के लिए आ जाते हो। 

3 माह पहले भी हुआ था वीडियो वायरल
करीब 3 महीने पहले भी इसी महिला डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें उन्होंने एसी खराब होने पर मरीजों को देखने से इनकार कर दिया था। इससे नाराज मरीज और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। फिर, महिला डॉक्टर चेंबर छोड़कर भी निकल गई थीं। मरीज ने रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस वीडियो पर डॉक्टर नहीं, जांच कर अस्पताल की ओर से ही जवाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें