नीतीश कुमार की आदित्य ठाकरे से मुलाकात का विरोध शुरू।
- फोटो : Social Media
SSR वारियर्स शांत नहीं हुआ अबतक, दिखाई नाराजगी
सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को SSR वारियर्स हत्या बताती है, जबकि महाराष्ट्र सरकार पहले दिन से इसे सुसाइड साबित करने में लगी है। दो साल से SSR वारियर्स के सदस्यों ने देश-विदेश में वर्चुअल मोड में बहस के जरिए सुशांत सिंह राजूपत केस को जिंदा रखा है। SSR वारियर्स की ऋचा वर्मा ने कहा कि 2020 के चुनाव से 4-5 महीने सुशांत की हत्या हुई थी, तब बिहार के मुख्यमंत्री ने हम बिहारियों की इच्छा समझते हुए इसकी जांच के लिए पहल की थी। जांच के लिए प्रयास करने वाले तत्कालीन डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के योगदान को हम जितना याद करते हैं, उतना ही मुख्यमंत्री के प्रयासों को भी। लेकिन, जिनपर इस केस को प्रभावित करने का आरोप है, अब उनसे हमारे मुख्यमंत्री का इस तरह मिलना और सम्मानित करना बेहद खेदपूर्ण है। अब इस मुलाकात के खिलाफ भी हम आवाज उठाएंगे, ताकि सुशांत के दोषियों को कभी चैन नहीं मिले। ऋचा के अनुसार, SSR वारियर्स की ओर से मुंबई में रूपल नागदा और पटना से वह खुद सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कड़ी भर्त्सना करेंगी। ऋचा के अनुसार, दिशा सालियान और सुशांत के केस को कुछ खास कारणों से हादसा-सुसाइड में बदला गया है।
23 नवंबर को आदित्य ठाकरे ने बिहार में नीतीश और तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला