फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पति ने पत्नी को मार डाला, पुल के नीचे फेंकी लाश; मायके वाले बोले- अवैध संबंध का विरोध करती थी

Fri, 30 Jun 2023 11:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News : महिला ने अपने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था। इतनी सी बात पर उसके पति ने धारदार हथियार से वारकर उसे मार डाला और लाश को पुल के नीचे फेंक दिया। 
विज्ञापन
इसी पुल के किनारे मिली थी महिला की लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा के सदर प्रखंड में मलिया गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने की है। कारण बस इतना था कि महिला ने अपने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था। इतनी सी बात पर उसके पति ने धारदार हथियार से वारकर उसे मार डाला और लाश को पुल के नीचे फेंक दिया। शुक्रवार सुबह जब महिला की लाश ग्रामीणों ने देखी तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला की हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है। मृत महिला की पहचान अनिल मुखिया की पत्नी चंदन देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
हाल में गांव की युवती को लेकर भाग गया था आरोपी
मायके वालों ने हत्या का आरोप अपने अनिल मुखिया पर लगाया। बताया कि अवैध संबंध को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा हो रहा था। कुछ दिन पूर्व आरोपी अनिल मुखिया की एक युवती को लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद ग्रामीण स्तर पर पंचायत के बाद दोनों को अलग कर दिया गया। अवैध संबंध को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा लगातार हो रहा था और इस दौरान निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची भर्राही ओपी की पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दिया है। वहीं घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। बता दें कि 10 वर्ष पूर्व मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर वार्ड नंबर 8 निवासी दामोदर मंडल की पुत्री की शादी भर्राही ओपी क्षेत्र के गज्जो मुखिया के पुत्र अनिल मंडल से बड़े ही धूमधाम से की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें