रात साढ़े 9 बजे अस्पताल प्रशासन ने सभी लोगों को बाहर कर सदर अस्पताल का गेट बंद कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
सीवान सदर अस्पताल का गेट बंद
दो लोगों की जहरीली शराब से मौत की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंची प्रशासन की टीम ने इमरजेंसी वार्ड को अंदर से लॉक कर दिया। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पत्रकारों को भी जाने पर रोक लगा दी गई है। पीजीआरओ अभिषेक कुमार चंदन ने बताया कि एक ही मौत हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जबकि अंदर से आ रही खबरों के अनुसार दो की मौत की पुष्टि डॉक्टर कर चुके हैं। रात 9 बजे तक सदर अस्पताल में जुटती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सीवान सदर अस्पताल के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है। पौने दो घंटे से दरवाजे को नहीं खोला जा रहा है, ताकि कोई अंदर की खबर नहीं ला सके।
सदर अस्पताल में मरीजों का आना जारी है।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले महीने मौतें छिपा रहे थे, इस बार खबर नजरबंद
पिछले महीने जहरीली शराब से मौतों की खबर आने के बाद पुलिस-प्रशासन पर
आंकड़ों को छिपाने और मौतों के पीछे ठंड या बीमारी बताने की बातें सामने आई थीं। इस बार रविवार की रात जैसे ही आंखों से नहीं दिखने की शिकायत के साथ लोगों के बीमार पड़ने की जानकारी फैली तो पुलिस-प्रशासन ने नबीगंज में कैंप लगा दिया। पुलिस की निगरानी में ही लोगों को सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में भी लोगों को जानकारी देने पर रोक थी। पत्रकारों को कोई सूचना नहीं दी जा रही थी। मौतों के साथ बीमारों के बारे में भी जानकारी देने की जगह खंडन किया जा रहा था।