फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में बाहुबली सतीश पांडेय के करीबी पर बरसीं गोलियां, गोरखपुर रेफर; पत्नी हैं नौतन की प्रमुख

Sun, 22 Jan 2023 02:34 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Tension in Siwan-Gopalganj: सीवान के नौतन ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी के पति और गोपालगंज के बाहुबली सतीश पांडे के करीबी राजेश पांडे को बदमाशों ने रविवार दोपहर गोलियों से छलनी कर दिया। सीवान में समर्थकों की भारी भीड़ के बीच उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में राजेश पांडे के समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले के नौतन ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी के पति और गोपालगंज के बाहुबली सतीश पांडे के करीबी राजेश पांडे को बदमाशों ने रविवार की दोपहर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाशों ने राजेश पांडे के सीने को गोलियों से छलनी कर दिया। राजेश केा उपचार के लिए पहले सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद नौतन इलाके में दहशत का माहौल कायम है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

नौतन प्रमुख के पति राजेश पांडे को गोरखपुर ले जाया गया। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
चुनावी रंजिश की जो रही चर्चा
प्रमुख पति राजेश पांडे को गोली उस वक्त मारी गई, जब वह अपने गांव नौतन थाना इलाके के गलीमापुर स्थित आवास पर थे। बाइक सवार अपराधियों ने वहां पर पहुंचते ही राजेश पांडे पर गोलियां बरसा दीं। राजेश पांडे वहीं गिर गए। उनके सीने में गोली लगी, जिसके कारण परिजनों के बीच अफरातफरी मच गई। सीवान के सदर अस्पताल में एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के पहुंचने से पहले पूरा अस्पताल राजेश पांडे के समर्थकों से भर गया था। प्रमुख पति राजेश पांडे पर हमले को चुनावी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है और जल्द से जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें