फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नालंदा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में रोड़ेबाजी में 9 घायल, 6 को लगी गोली, धारा 144 लागू

Sat, 01 Apr 2023 01:06 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Clashes in Nalanda : बिहार के सासाराम के बाद शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों में भीषण झड़प नालंदा में भी हो गई। दोनों तरफ से पथराव हुआ। फायरिंग से जुलूस में शामिल एक युवक को गोली लगी है।
विज्ञापन
नालंदा में तनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी के समापन पर जुलूस के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में भी दो गुटों के बीच भीषण झड़प हो गई। बिहारशरीफ के लहेरी थाना इलाके के दीवानगंज इलाके में एक धार्मिक स्थल के पास पथराव के बाद हंगामा शुरू हो गया। जुलूस की नारेबाजी के दरम्यान पथराव के बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। गुस्साए लोगों ने आगजनी भी की। एक पक्ष के लोगों ने गोलीबारी की। इसमें जुलूस में शामिल छह युवक घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। इससे पहले रोड़ेबाजी में दो युवतियों समेत 9 लोग घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

विज्ञापन


 

घटना की जांच की जा रही: डीएम 
नालंदा जिले के डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि अभी स्थिति शांतिपूर्ण है। लोग अपने घरों को लौट गए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरा और वीडियोग्राफी के जरिए घटना की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान की जा रही है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे शहर में मजिस्ट्रेट और फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी मस्जिद में आग लगाए जाने की सूचना नहीं है।

नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि हम इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। अभी स्थिति शांतिपूर्ण है। पूरी रात और कल सुबह पेट्रोलिंग की जाएगी। धारा 144 लगाई गई है और इंटरनेट को निलंबित करने का अनुरोध किया गया है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बिहारशरीफ सदर अस्पताल के डॉक्टर डॉ. विश्वजीत कुमार ने बताया कि यहां 14 लोगों को लाया गया था। चार लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से तीन को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है। एक व्यक्ति आईसीयू में भर्ती है। सभी की हालत स्थिर है।

पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने लोग

नालंदा में तनाव। - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने पहले दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की। लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस माइकिंग कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। रोड़ेबाजी में एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रामनवमी के समापन के मौके पर एक पक्ष द्वारा जुलूस निकाला गया था। जुलूस दीवानगंज इलाके के एक धार्मिक स्थल से गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ पक्ष के लोग पत्थरबाजी करने लगे। देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोग भी उग्र हो गए और दोनों ओर से पथराव होने लगा। इसी बीच दीवानगंज इलाके के कुछ असामाजिक तत्वों ने गोलीबारी की। इसमें जुलूस में शामिल दो युवकों के घायल होने के बाद तनाव और बढ़ गया।
विज्ञापन

धू-धू कर जलती बाइक। - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने से हुए जख्मी:
रामचंद्रपुर मोहल्ला निवासी महेन्द्र शर्मा के पुत्र करण कुमार, शेरपुर मोहल्ला निवासी स्व. सहदेव नारायण के पुत्र छोटी नारायण, मंसूरनगर निवासी आनंदी मिस्त्री के पुत्र आकाश कुमार, बिहारशरीफ निवासी गोलू कुमार, मोहद्दीपुर निवासी अशोक राम के पुत्र गोलू कुमार व शेखपुरा निवासी अजय सिंह का पुत्र पियूष कुमार।

रोड़ेबाजी में हुए जख्मी:
चकरसलपुर निवासी गौरी कुमारी, सुपागंज निवासी परिधि कुमारी, धोबी बिगहा निवासी कुंदन कुमार, नवीनगर निवासी निशांत कुमार, सोराबीपर निवासी लौकी कुमार, सोहसराय निवासी राजन कुमार, खासगंज निवासी राजन कुमार, शेखाना निवासी मुजाहिद हक व एक अज्ञात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें