फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नालंदा में सिर कटी लाश मिली, जमीन में दफन धड़ को नोंच रहे थे कुत्ते

Fri, 24 Mar 2023 02:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा में सिर कटी लाश मिली है। लाश हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़नपुर गांव में खेत किनारे एक बड़े गड्ढ़े में दफन थी। शुक्रवार दोपहर खेत में काम करने गए किसानों की नजर कुत्तों पर पड़ी।
विज्ञापन
छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में सिर कटी लाश मिली है। लाश हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़नपुर गांव में खेत किनारे एक बड़े गड्ढ़े में दफन थी। शुक्रवार दोपहर खेत में काम करने गए किसानों की नजर कुत्तों पर पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो लगा वह किसी के पैर को नोंच रहे थे। जमीन से पैर बाहर देख किसान दंग रह गए। इसके फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों की मदद से मिट्टी के अंदर से शव को बाहर निकाला तो लोग चौंक गए। सिट कटी लाश नग्न अवस्था में थी। 

विज्ञापन


लाश की पहचान नहीं
इधर, पुलिस ने सिर कटी लाश को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई। इस मामले में हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सिर नहीं होने के कारण लाश की पहचान नहीं हो पाई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधी ने हत्या कहीं और की। बचने के लिए लाश को यहां दफन कर दिया।

किसी युवक की लाश
वहीं इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि लाश देखकर प्रतीत होता है कि यह किसी युवक का लाश है उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष होगी। अपराधियों ने इसकी निर्मम हत्या की। पहचान न हो सके इसके लिए सिर काटकर अलग कर दिया। और धड़ को यहां दफन कर दिया। पुलिस से अपील है वह इस मामले को गंभीरता से लें और लाश की पहचान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें