Bihar : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष सुमन राजद और कांग्रेस पार्टी पर आज जमकर बरसे।उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के समय की याद दिलाते हुए कहा कि जंगलराज की वजह से बिहार की सारी चीनी मिलें बंद हो गई थी। लोग पलायन करने लगे थे।
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ.संतोष सुमन ने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राजद के दहशत भरे राज में अपराध, भ्रष्टाचार, फिरौती के लिए अपहरण और लूट-खसोट से बिहार के लोग तबाह थे। उन्होंने आगे कहा कि सात चीनी मिलें लालू-राबड़ी और कांग्रेस के राज में तालाबंदी का शिकार हुई।
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ.संतोष सुमन ने कहा कि एक जमाने में उत्तर बिहार में 16 चीनी मिलें चलती थीं, जिसमें सात मिलें लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन काल में बंद हो गई। मिल बंद होने से लोग बेरोजगार हो गये। इतना ही नहीं इसक असर किसानों पर भी पड़ा। इस वजह से लाखों किसान नकदी फसल की खेती से अलग हो गए। अंत में मजबूर होकर लोग दूसरे राज्यों में पलायन करने लगे।
डॉ.संतोष सुमन ने कहा कि पश्चिम चंपारण में बगहा, नरकटियागंज, चनपटिया, रामनगर, मझौलिया और लौरिया में कुल छह चीनी मिलें थीं। आज के तारीख में सभी चीनी मिलें बंद हैं। डॉ.संतोष सुमन ने कहा कि मधुबनी की लोहट चीनी मिल जंगल राज के दहशत में 1996 में बंद हुई, चनपटिया में 1994 से चीनी मिल बंद है। मुजफ्फरपुर की मोतीपुर चीनी मिल भी 1997 से, जबकि समस्तीपुर का चीनी मिल में 1985 से ताला बंद है।