बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक पटना में हो रही है। नई सरकार में भाजपा के सात मंत्री शामिल हैं। इसमें दो उपमुख्यमंत्री- तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी हैं। वहीं मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप सिंह, जीवेश मिश्रा सहित पांच अन्य चेहरों को मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह दी गई है। कैबिनेट की पहली बैठक में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी होगा। बिहार सचिवालय में हो रही इस बैठक में विजेंद्र यादव, मुकेश सहनी, संतोष मांझी, मंगल पांडे, रामप्रीत पासवान सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी हिस्सा ले रहे हैं।