फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नागरिक उड्डयन क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम! छह एयरपोर्ट्स होंगे विकसित, सरकार और AAI के बीच हुआ समझौता

Mon, 30 Jun 2025 09:00 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने छह हवाईअड्डों (बीरपुर, वाल्मीकिनगर, सहारसा, मधुबनी, मुंगेर और मुजफ्फरपुर) के विकास के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन
छह हवाईअड्डों के विकास के लिए सरकार और AAI के बीच हुआ समझौता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में बिहार सरकार और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच छह हवाईअड्डों के विकास हेतु एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की उपस्थिति में यह करार संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इस समझौते के तहत बिहार सरकार के स्वामित्व वाले पांच हवाईअड्डे — बीरपुर, वाल्मीकिनगर, सहारसा, मधुबनी और मुंगेर — तथा AAI के स्वामित्व वाला मुजफ्फरपुर हवाईअड्डा ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत विकसित किए जाएंगे। नागर विमानन मंत्रालय ने प्रत्येक हवाईअड्डे के लिए ₹25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।

इससे पहले बिहार सरकार ने इन सभी छह हवाईअड्डों के लिए पूर्व-अव्यवहार्यता अध्ययन (Pre-Feasibility Study) करवाया था और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त करने के पश्चात यह समझौता हुआ है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन


AAI की ओर से कार्यपालक निदेशक अनामी पाण्डेय और बिहार सरकार की ओर से निदेशक नागरिक उड्डयन डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर बिहार सरकार की ओर से स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा AAI के सदस्य (वित्त) भी उपस्थित रहे। यह समझौता न केवल हवाई संपर्क को बढ़ावा देगा, बल्कि बिहार के पिछड़े और दूरवर्ती क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक विकास की गति को भी तेज करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें