फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश सरकार ने जारी किए निर्देश: बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए तत्पर रहें अफसर

Mon, 31 May 2021 03:29 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, विशेष अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त हुए सड़कों, पुल-पुलियों की मरम्मत को प्राथमिकता के साथ अधिकारी 15 जून तक पूर्ण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को बाढ़ से बचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान चलाकर बरसात से पहले पुल-पुलियों की सफाई का कार्य करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त हुए सड़कों, पुल-पुलियों की मरम्मत को प्राथमिकता के साथ 15 जून तक पूर्ण करें। यह  सुनिश्चित करें कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि तटबंधों की ऊंचीकरण, पक्कीकरण कार्य को तेजी से पूर्ण करें।

बाढ़ सुरक्षा  हेतु बचे हुए सभी कटाव  निरोधक कार्य व बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य को जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर बरसात के पूर्व पुल-पुलियों की सफाई कार्य पूर्ण करें।
विज्ञापन


रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव कुमार हंस, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार एवं ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज  कुमार पाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के सुझावों  के आलोक में अपने-अपने  विभागों से संबंधित विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें