फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर बना गेटवे टू मिथिला सेल्फी प्रतियोगिता, चयनित लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत

Thu, 03 Aug 2023 01:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

भारत सरकार के उड़ान योजना के तहत दरभंगा हवाई अड्डा देश के शीर्ष हवाई अड्डों में से एक है। प्रत्येक दृष्टिकोण से यह एयरपोर्ट सर्वोत्तम कीर्तिमान हासिल कर चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस उपलक्ष्य में उत्सव मनाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा एविएशन कल्चर सिक्योरिटी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत एक सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
दरभंगा हवाई अड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा एयरपोर्ट पर 31 जुलाई से लेकर पांच अगस्त तक एविएशन कल्चर सिक्योरिटी सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें अलग-अलग तरह के कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पहले दिन शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, दूसरे दिन क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही सिक्योरिटी की सजगता के लिए एक स्पेशल सेल्फी प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें अच्छे सेल्फी वालों चयनित लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन




इस सेल्फी प्रतियोगिता के माध्यम से उड़ान योजना में दरभंगा एयरपोर्ट की बढ़ती लोकप्रियता का ग्राफ देश के आम लोग भी जान सके, इसके मद्देनजर सेल्फी प्रतियोगिता दरभंगा गेटवे टू मिथिला में प्रतियोगी भाग लेकर उड़ान योजना के तहत देश में पहला स्थान प्राप्त किया। इससे दरभंगा एयरपोर्ट की पहचान और सुर्खियों में आएगी। इस प्रतियोगिता के शीर्ष 20 प्रतिभागियों में से प्रत्येक को 500 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा।

बताते चलें कि केंद्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उड़ान के तहत देश के सभी कोनों में हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम साबित हुई है। उड़ान योजना के तहत दरभंगा हवाई अड्डा आठ नवंबर 2020 से अपनी शुरुआत के बाद से ही एक सफल हवाई अड्डे के रूप में उभरा है। उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत दरभंगा हवाई अड्डा देश के शीर्ष हवाई अड्डों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें