बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में डूबने से 7 लोगों की मौत की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डूबने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं तो वहीं चार लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
#Bihar: 4 ppl, including 3 children drowned, 4 missing while they had gone to take bath in river Ganga in Hajipur. Search for the missing on
— ANI (@ANI) November 5, 2017
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं और फतुहा के ही मिर्जापुर नोहटा इलाके में रहते हैं। जब वह गंगा नंदी पर पिकनिक मना रहे थे तभी नहाने के दौरान ही हादसे का शिकार हुए।
पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गया युवक गंगा में डूबा
वहीं हादसे के बाद पटना के डीएम ने बताया कि 'अबतक हमें 6 लोगों के शव मिले हैं लापता लोगों की तालाश जारी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।'