फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत; पहली घटना में ही तीनों लोगों की गई जान

Tue, 10 Jun 2025 11:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: तीन लोग पिकअप वैन पर आम लोडकर सीवान लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान जिले में सोमवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के मटुक छपरा गांव के समीप हुई। एक मोटरसाइकिल और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर में 25 वर्षीय अमर कुमार सिंह, जो सहलौर के निवासी थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाबुदीन नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई
वहीं दूसरी घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद मोड़ के पास हुई। यहां ट्रक और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी भोला साह, अली हुसैन और संजलपुर निवासी अरविंद कुमार गोंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों पिकअप वाहन से मुजफ्फरपुर से आम लेकर सिवान लौट रहे थे। यह हादसा सोमवार की आधी रात को हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पटना में डबल मर्डर, सड़क किनारे मिले दोनों के शव, अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अफराद मोड़ पर अक्सर हादसे होते हैं, क्योंकि सड़क संकरी है और वहां सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। पुलिस अज्ञात वाहन और ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों हादसों ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने घायल बाबुदीन के बयान के आधार पर भी जांच शुरू की है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें