फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी का नीतीश पर वार, बोले- दलितों की सुरक्षा से न हो खिलवाड़, नहीं तो कुर्सी चकनाचूर कर देंगे

Sun, 21 Jan 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने ट्वीटर पर लिखा, 'नीतीश कान खोलकर सुन लो अगर दलितों और गरीबों को कुछ हुआ तो कुर्सी को चकनाचूर कर देंगे।'

विज्ञापन


दरअसल, तेजस्वी आदिवासी बहुल गांव पडरी पहुंचे थे, जहां उन्होंने  सीएम नीतीश से कहा कि अगर दलितों की सुरक्षा को कुछ हुआ तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी ने कहा, ' पडरी गांव में आदिवासी परिवार के सदस्य के साथ ज्यादती हुई। पहले खून से लथपथ सदस्य को प्रशासन इधर से उधर घूमाता रहा और जब उसकी मौत हो गई तो उसके परिवार को शव के लिए धक्के खिलवाए गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने आगे कहा, 'नीतीश सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था का जनाजा निकलवा दिया है, क्योंकि जो कानून की रक्षा करते हैं वहीं गरीबों को मार रहे हैं।'

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें