फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए गया पहुंचे विदेशी, फल्गु नदी किनारे विधि-विधान से किया पिंडदान

Sun, 03 Nov 2024 12:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न देशों के सैकड़ों विदेशी अपने पितरों का पिंडदान कर चुके हैं। विष्णुपद पिंडदान के प्रति विदेशी तीर्थ यात्रियों की आस्था बढ़ती जा रही है। सभी विदेशी इस्कॉन मंदिर से जुड़े है।
विज्ञापन
पिंडदान करने गया पहुंचे विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को विष्णुपद मंदिर  में विदेशियों की टीम पहुंची जहां भगवान विष्णु के गर्भ गृह में विशेष पूजा अर्चना की। गयापाल पंडा विजय पंडा के नेतृत्व में पिंडदान का कर्मकांड कराया गया। पितृपक्ष मेला के बार एक बार फिर विदेशी पिंडदानियों का जत्था दिखा है। विभिन्न देशों से आए विदेशी पिंडदानियों ने अपने पितरों का उद्धार, मोक्ष दिलाने का कामना के साथ पिंडदान व श्राद्धकार्य को पूरा किया।

विज्ञापन


विदेशियों में भी पिंडदान के प्रति आस्था बढ़ी
अपने मृत पितरों के तस्वीर को रख वैदिक मंत्रोचारण के साथ पिंडदान किया। इस वर्ष पितृपक्ष मेला के बाद अब विदेशियों में भी पिंडदान के प्रति आस्था बढ़ी है। यही कारण है पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न देशों के सैकड़ों विदेशी अपने पितरों का पिंडदान कर चुके हैं। विष्णुपद पिंडदान के प्रति विदेशी तीर्थ यात्रियों की आस्था बढ़ती जा रही है। सभी विदेशी इस्कॉन मंदिर से जुड़े है।

मोक्ष और उद्धार के लिए पिंडदान किया है
विदेशों में हिंदू सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के बाद भारतीय सभ्यता संस्कृति से प्रभावित होकर पिंडदान कर रहे है। इस संबंध में विजय पंडा ने बताया कजाकिस्तान, जर्मनीत, रशिया, यूएसए सहित विभिन्न देशों से आए विदेशी तीर्थयात्रियों का पूरे विधि विधान से पिंडदान कराया गया है। अपने मृत पितरों को मोक्ष और उद्धार के लिए पिंडदान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें