Bihar News: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डायवर्सन का निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। इसलिए वह टूट गया। उन्होंने कहा कि इस मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव हमेशा बना रहता है।
मुंगेर में एक बार फिर से एक डायवर्सन पानी का दबाव नहीं झेल पाया। डायवर्सन पानी में समा गया। इससे लोगों आवागमन ठप पड़ गया है। स्थानीय लोग और कांवरियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों का कहना है कि रुक-रुक कर बारिश के बीच खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग के महकोला बासा के समीप गुहिया नदी पर बना डायवर्सन बह गया है। लगातार हो रही बारिश से डांगरी नदी में भी पानी का दबाव बढ़ रहा है। अन्य कुछ डायवर्सन पर भी खतरा है।
विज्ञापन
इधर, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खड़गपुर-तारापुर मुख्य सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जहां कई स्थानों पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते यातायात बाधित न हो, इस उद्देश्य से जगह-जगह डायवर्सन बनाए गए थे। लेकिन तेज बहाव के कारण यह डायवर्सन बह गया है। गुहिया नदी पर बने कृषि गेट को पूरी तरह खोल दिया गया है, जिससे नदी में तेज बहाव आ गया और डायवर्सन टूट गया।
लगातार बारिश से उफनाई फल्गु नदी, घरों में घुसने लगा बाढ़ का पानी; इन इलाकों में लोग फंसे
विज्ञापन
26 जून को टूटा था यही डायवर्सन
वहीं घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि 26 जून को भी अचानक पानी बढ़ने से यही डायवर्सन बह गया था, जिसे बनाने में 24 घंटे से अधिक समय लगा था। वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला चल रहा है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर तारापुर होते हुए सुल्तानगंज जाते हैं। लेकिन डायवर्सन टूटने के कारण अब यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एजेंसी ने सही तरीके से डायवर्सन नहीं बनाया
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कार्यकारी एजेंसी ने सही तरीके से डायवर्सन नहीं बनाया, जिसके कारण तेज बहाव में यह बह गया है। परिणामस्वरूप, लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और जल्द से जल्द कार्रवाई करे।