हाईटेंशन तार ट्रैक्टर को छू गया और करंट दौड़ गई
गोपालगंज में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बिजली की तार से झुलस गए गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Bihar 5 people dead, 3 people critical after coming in contact with high tension wire in Gopalganj
— ANI (@ANI) November 20, 2017
दुर्घटना बिहार के गोपालगंज के भोरे थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुई है। खबरों के मुताबिक भोरे में किसी समारोह में शामिल होने के लिए लाइट ट्रैक्टर पर ऑर्केस्ट्रा का मंच तैयार किया गया था। मंच ऊंचा होने के कारण झुके हुए हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पूरे ट्रैक्टर में बिजली की करंट दौड़ गई। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबरों के मुताबिक उस ट्रैक्टर में करीब 18 लोग सवार थे।
पुलिस के अनुसार मृतकों में दो की शिनाख्त की जा चुकी है। पुलिस देर शाम तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कर पाई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।