फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव बोले- अब शेर से नहीं गाय से डरते हैं लोग

Mon, 20 Nov 2017 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी सरकार समेत पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। लालू ने रविवार को कहा कि एक समय था जब लोग शेर से डरते थे, लेकिन अब वो गाय से डरते हैं।
विज्ञापन


लालू  ने कहा कि गाय के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए धन्यवाद। गाय से डरने की वजह गौरक्षकों द्वारा फैलाया गया आतंक है। लालू ने कहा कि इस खौफ की वजह से बिहार के सारण में लगने वाला मवेशियों का मेला बिना मवेशियों के मेले में तब्दील हो गया है।

सोनपुर का ये मेला एशिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है। पीएम मोदी 2019 से पहले ही देश में आम-चुनाव करा सकते हैं।
विज्ञापन


लालू ने हार्दिक पटेल के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके बेटे तेजस्वी यादव, हार्दिक से संपर्क में हैं। लालू ने कहा कि हार्दिक और तेजस्वी जैसे  नेता सांप्रदायिक ताकतों को देश से बेदखल कर देंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी के ड्राइवर की बेरहमी से हत्या, प्रेमप्रसंग में हत्या का शक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें