फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : अग्निशमन पदाधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत, बंद कमरे में मिला शव

Thu, 08 Jun 2023 10:49 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

बिहार में अग्निशमन पदाधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंद कमरे में उनकी लाश मिली। घटना पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन कार्यालय के पास उनके आवास की है। मृतक मुखिया राम रोहतास जिले के रहने वाले हैं जो वर्तमान में अग्निशमन प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे। 
विज्ञापन
अग्निशमन कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में अग्निशमन पदाधिकारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बंद कमरे में उनकी लाश मिली। घटना पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन कार्यालय के पास उनके आवास की है। मृतक मुखिया राम रोहतास जिले के रहने वाले हैं जो वर्तमान में अग्निशमन प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे।

विज्ञापन


अग्निशमन प्रभारी की संदिग्ध मौत 
घटना के संबंध में अग्निशमन कर्मियों का कहना है कि सीवान अग्निशमन प्रभारी मुखिया राम अपनी ड्यूटी को समाप्त कर के अपने कमरे में सोने गए। सुबह जब वह परेड में शामिल नहीं हुए तो बाकी पदाधिकारियों और कर्मियों के द्वारा उनको ढूंढा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि अभी वह अपने कमरे के से बाहर नहीं आए हैं। किसी अनहोनी से सशंकित होकर जब दरवाजा तोड़ा गया तो संदिग्ध अवस्था में उनकी लाश पाई गई। उनकी मौत हो चुकी थी और शव बेड के नीचे पड़ा हुआ था। यह खबर मिलते ही अग्निशमन विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में उन्हें सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मुखिया राम को मृत घोषित कर दिया।

दो साल से थे सीवान में
सीवान के अग्निशमन प्रभारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद अग्निशमन विभाग के अग्निक के पद पर तैनात शशिकांत मंडल ने बताया कि रोज की तरह सारे अग्निशमन अधिकारी एवं  पुलिस बल परेड में शामिल होने सुबह ग्राउंड में पहुंचते हैं ।लेकिन जब वह 6:30 बजे तक प्रभारी नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। फिर उनका कमरा के बाहर कई बार उनको आवाज लगे गई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमरा अंदर से बंद था और पदाधिकारी को सूचना देने के बाद रूम तोड़ा गया। उनका शव बरामद हुआ उन्होंने बताया कि मुखिया राम सीवान अग्निशमन सेवा में पिछले 2 साल से प्रभारी के पद पर   थे।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
 अग्निशमन अधिकारी मुखिया राम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे आत्महत्या तो कुछ इसे हत्या बता रहे हैं है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पदाधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा कि मुखिया राम की मौत कैसे हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें