फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्तीपुर: आग लगने से कमरे में सो रहे तीन लोग जिंदा जले, कई घर बने राख के ढेर

Sat, 03 Apr 2021 09:47 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
विज्ञापन
भीषण आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत के छक्कन टोली गांव में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस आग से कई घर राख के ढेर में तब्दील हो गए। वहीं कमरे में सो रहे तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


स्थानीय मुखिया फिरोजा खातून ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। आग की खबर मिलते ही कोहराम मच गया, लोग हड़बड़ी में अपने घरों से बाहर आ गए, लेकिन एक कमरे में सो रहे तीन लोगों की जब तब आंख खुली वे बुरी तरह आग की लपटों में घिर चुके थे। लाख कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि,आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। 

बांका में तीन बच्चों की मौत
बिहार के अलग-अलग जिलों से इन दिनों आगजनी की घटनाएं आईं हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। 2 अप्रैल को बांका के एक घर में लगी आग में तीन बच्चे जिंदा जल गए। यह घटना जिले के धोरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, माता-पिता काम पर गए हुए थे। इस दौरान, लगी आग में जहां ग्रामीण बुधो दास का घर जलकर राख हो गया। वहीं उसकी 6 वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी एवं 5 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी की जलकर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे डेढ़ वर्षीय बेटे ओम कुमार ने सनौला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


अररिया: भाई बहन समेत छह बच्चे जिंदा जले
अररिया जिले में बीते मंगलवार को भुट्टा पकाते समय उड़ी चिंगारी से एक घर में लगी आग में भाई-बहन समेत छह बच्चे जिंदा जल गए। जिले के पलासी प्रखंड के कबैया गांव में भाई-बहन समेत छह बच्चे फूस के बने घर लोगों से छिपकर भुट्टा पका रहे थे। इसी दौरान, उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई और बच्चों को घर से निकलने का मौका नहीं मिल सका। जब तक बच्चों का शोर सुनकर लोग पहुंचते, तब तक वे सभी आग में जिंदा जल चुके थे। घटना में किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें