फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गरीब रथ एक्सप्रेस के खुलते ही बोगी में उठने लगा धुआं, कूदकर भागने लगे यात्री

Wed, 14 Jun 2023 02:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर बरौनी रेलखंड पर दलसिंहसराय और नाजिरगंज स्टेशन के बीच रेलवे फाटक नंबर 39 के पास आनंद विहार से जयनगर जा रही 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से धुआं उठने से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर बरौनी रेलखंड पर दलसिंहसराय नाजिर गंज स्टेशन के बीच आनंद विहार से जयनगर जा रही 12436 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की जी3  बोगी में अचानक बुधवार दोपहर आग लग गई जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रोक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने  ट्रेन की बोगी पर पानी की बौछार कर आग को काबू में किया। इस दौरान दलसिंहसराय आदि स्टेशन से रेलवे कर्मी भी मौके पर पहुंचे और जल रही बोगी को काटकर अलग किया।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे डीआरएम
इधर घटना की सूचना पर समस्तीपुर के डीआरएम आलोक अग्रवाल भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना के कारण ट्रेन की बोगी में सफर कर रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई । सफर कर रहे लोग ट्रेन की बोगी से अपना सामान लेकर नीचे उतर गए। उधर बोगी में सफर कर रहे रेलवे कर्मचारियों ने  फायर फाइटर आदि से आग पर नियंत्रण पा लिया।

कर्मचारियों ने कहा रात से ही ऐसी में आ रही थी समस्या
ट्रेन में सफर कर रहे प्रकाश नामक रेलवे यात्री ने बताया कि रात से ही g3 बॉगी की एसी में समस्या आ रही थी इसके बारे में शिकायत भी की गई थी लेकिन समाधान नहीं किया गया। बरौनी से ट्रेन खुलने के बाद से ही बार-बार समस्या आ रही थी। दलसिंहसराय से ट्रेन खुलने के बाद अचानक बदबू आने लगी जिसके बाद 39 नंबर रेलवे कुंमटी के पास ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया।
विज्ञापन


समस्तीपुर डीआरएम ने कहा शॉर्ट सर्किट से लगी आग 
घटना स्थल वैसे तो सोनपुर रेल मंडल का पड़ता है लेकिन नजदीकी स्टेशन होने के कारण समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की इस मौके पर पत्रकारों को उन्होंने बताया कि इस घटना से रेलवे को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी एक पैनल जला है जिस बोगी में आग लगी थी उसे काटकर अलग कर दिया गयाहै। ट्रेन में सफर कर रहे उक्त बोगी के यात्रियों को दूसरी बोगी में शिफ्ट कर उन्हें जयनगर के लिए रवाना किया जा रहा है। फेसबुक की काटकर हटाए गए हैं उसे भी समस्तीपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना में किसी के जानमाल व हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के कारण करीब 3 घंटे तक गरीब रथ उन 39 नंबर रेलवे गुमटी के पास रुकी रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें