फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना के इस थाने में लगी भीषण आग, अंदर फंसे पुलिसकर्मी; फायर ब्रिगेड की टीम पर आग पर काबू पाने में जुटी

Wed, 06 Nov 2024 12:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: फायर ब्रिगेड की टीम थाना परिसर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पहले मालाखाना में आग लग गई। 
विज्ञापन
पत्रकार नगर थाना में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पत्रकार नगर थाने में भीषण आग लग गई है। कुछ पुलिसकर्मी अंदर फंसे हुए हैं। इधर, सूचना मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड की टीम थाना परिसर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पहले थाने के मालाखाना में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आसपास के कमरे भी आग की जद में आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक मालखाना का सारा सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद थे। पांच पुलिसकर्मी आग की लपटों के बीच फंस गए। इनमें से चार को फायर ब्रिगेड की क्रेन की मदद से निकाला गया। एक पुलिसकर्मी छत पर फंसे थे। उन्हें भी क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम पाया आग पर काबू। - फोटो : अमर उजाला

नुकसान का आकलन किया जा रहा 
जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अंदर फंसे पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल गया गया है। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचे गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कितने मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है? इसका आंकलन किया जा रहा है। जांच के बाद ही आग लगने की वजहों का पता चल पाएगा। थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ चल रही है। 

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी
वहीं घटना के वक्त थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी दीपक कुमार ने बताया कि मैं खाना बना रहे थे। अचानक नीचे से आग की लपटें उठने लगीं। हमलोग फौरन दौड़ पड़े। जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग पूरी तरह फैसल चुकी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। पुलिसकर्मियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें