फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : पटना सिटी में गैरेज में लगी आग, 20 गाड़ियां जलीं; मोबाइल टावर की चिंगारी से भीषण अगलगी

Wed, 03 May 2023 09:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Bihar : अगलगी में गैरेज में लगी लगभग 20 से अधिक गाड़ियां जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि इस आगलगी में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गैरेज में काम करने वाले मजदूरों बेरोजगार हो गए। इसी गैरेज से उनकी रोजी-रोटी चलती थी लेकिन अगलगी ने सबकुछ तबाह कर दिया।
विज्ञापन
अगलगी में जली कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी में बुधवार की सुबह मोबाइल टावर की चिंगारी से एक गैरेज में लग गयी। अगलगी में 20 से अधिक गाडियां पूरी तरह जल गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

विज्ञापन


अगलगी ने सबकुछ तबाह कर दिया
मामले में पूर्व वार्ड पार्षद महमूद कुरैशी ने बताया कि बुधवार की सुबह मोबाइल टावर के चिंगारी के गिरने से गैरेज में आग लग गई। अगलगी में गैरेज में लगी लगभग 20 से अधिक गाड़ियां जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने बताया कि इस आगलगी में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। गैरेज में काम करने वाले मजदूरों बेरोजगार हो गए। इसी गैरेज से उनकी रोजी-रोटी चलती थी लेकिन अगलगी ने सबकुछ तबाह कर दिया। घटना के बाद वहां के गरीबों के बीच अब रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

20 से अधिक गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई
आसपास के कई लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह अचानक आग लगने की सूचना के बाद वे सभी घर से बाहर निकले। आनन-फानन में लोगों ने किसी तरह बिजली विभाग को इसकी सूचना देकर बिजली का कनेक्शन कटवाया। उसके बाद चौक थाना और अग्निशमन दस्ते को सूचना देकर आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लोगों का यह मानना है कि इस आगलगी से गरीबों के लगभग 20 से अधिक गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। कई गरीबों के घर पर शादी विवाह है जो इस हादसे के बाद उनके सामने यह समस्या खड़ी हो गई है कि उनके घर की शादी विवाह और रोजी-रोटी अब कैसे चलेगी। घटना की पुष्टि करते हुए चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने कहा कि 2 से 3 गाड़ियों के जलने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें