फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : नालंदा में किताब-कॉपी दुकान में फिर से भीषण अगलगी, 4 दिन पहले उपद्रवियों ने लगाई थी आग

Mon, 03 Apr 2023 02:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान में 31 मार्च को जिस कॉपी-किताब के होलसेल दुकान में आग लगाई गई थी, वहां एक बार फिर से आग सुलग गई। लोग जब तक पहुंचते पूरी दुकान को आग ने अपने जद में ले लिया। आग की तेज लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान में 31 मार्च को जिस कॉपी-किताब के होलसेल दुकान में आग लगाई गई थी, वहां एक बार फिर से आग सुलग गई। लोग जब तक पहुंचते पूरी दुकान को आग ने अपने जद में ले लिया। आग की तेज लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच और आग पर काबू पाने में जुट गई। दमकल की 3 गाड़ियां पिछले एक घंटे से आग पर काबू पाने में जुटी है। 
विज्ञापन


4 दिन बाद फिर से किताब दुकान में आग की बात से लोग दंग हैं। कुछ लोग से उपद्रवियों की साजिश बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि आशंका है कि 31 मार्च को लगी आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई। इस कारण धीरे-धीरे सुलग रही आग की लटपें तेज हो गई। इधर, आग की तेज लपटें और धुंआ देख वरीय अधिकारी के निर्देश पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। पुलिस का कहना है कि आग खुद से लगने की बात सामने आ रही है। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है, इसलिए किसी तरह की उपद्रव नहीं हो सकती। इलाके में हालात नियंत्रण में है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

आग पर काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : अमर उजाला
31 मार्च को हुआ था उपद्रव
बता दें कि 31 मार्च को रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। दोनों ओर से पथराव हुआ था। इसके बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया था। शनिवार रात फिर से विवाद बढ़ गया। असामाजिक तत्वों ने जमकर गोलीबारी की। इसमें एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था। रविवार को सुरक्षा बल की अतिरिक्त कंपनी आई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपद्रवियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। रविवार रात में DGP आरएस भट्ठी खुद नालंदा पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सोमवार को अब तक उपद्रव की कोई सूचना नहीं मिली है। इलाके में हालात सामान्य हो रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें