फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : मुजफ्फरपुर बॉयलर विस्फोट मामले में मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tue, 28 Dec 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में नमकीन और नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर विस्फोट मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर बेला औद्योगिक क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी प्रसाद कुमार श्रीवास्तव के बयान के आधार पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर- नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से धमाका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में नमकीन और नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर विस्फोट मामले में मालिक समेत सात लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर बेला औद्योगिक क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी प्रसाद कुमार श्रीवास्तव के बयान के आधार पर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। पुलिस ने फैक्टरी के निदेशक विकास मोदी, पत्नी श्वेता मोदी, दो मैनेजर, सुपरवाइजर व टेक्नीशियन आदि पर आरोप गठित किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक राम नरेश पासवान के मुताबिक, यह मामला सीधे तौर पर लापरवाही का है, जिसमें इतने लोगों की जान चली गई। इसे फैक्टरी मालिक की लापरवाही का मामला इसलिए भी माना जा रहा है कि अगर फैक्टरी के बॉयलर की मरम्मत सही समय पर हुई होती तो इस तरह की घटना नहीं होती।

बताया जा रहा है कि मई 2020 में बॉयलर की आखिरी बार मरम्मत की गई थी। हालांकि, हर पहलुओं पर जांच के बाद इस बात का भी पता लग पाएगा कि वास्तव में मई 2020 मरम्मत हुई भी था या केवल सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था। धमाके के बाद एएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है और इसके आधार पर आने वाले समय में जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें