फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का नाती किडनैप, पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव के 12 साल के नाती का अपहरण हो गया है। पुलिस तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में सुपौल के किशनपुर पुलिस स्टेशन में चार जुलाई को FIR दर्ज की गई थी। खबर के मुताबिक अपहरण एक जुलाई को हुआ था।
विज्ञापन

एक जुलाई को हुआ अपहरण

मंत्री ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सीता देवी के बेटे मनीष का अपहरण एक जुलाई को हुआ। ये घटना तब हुई जब मनीष स्कूल जा रहा था।

20 जून को आया था घर

उन्होंने बताया,"मनीष और उसका छोटा भाई एनएम पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं और स्कूल के ही हॉस्टल में रहते हैं। वह 20 जून को घर आए थे क्योंकि घर पर एक शादी थी।"

उन्होंने बताया,"वह अपने भाई के साथ स्कूल के लिए निकला था लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। बारिश होने पर उसने छोटे भाई को वापस भेज दिया था। हमें तीन जुलाई को स्कूल से कॉल आई कि वह स्कूल नहीं पहुंचा। तब हमने पुलिस में केस दर्ज कराया।"
विज्ञापन

पुलिस तलाश में जुटी

सुपौल के एसपी सुधीर कुमार ने कहा कि,"हमने बच्चे की तलाश के लिए तमाम जगहों पर रेड मारी लेकिन पता नहीं चला। परिवार के पास फिरौती के लिए भी कोई फोन नहीं आया है।"

उन्होंने कहा कि,"मनीष साइकिल से निकला था लेकिन हमें साइकिल का भी कोई अता पता नहीं मिला है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें