फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में लगी भयंकर आग में 200 घर जलकर राख, कई घरों में चल रही थी शादी की तैयारी

Tue, 09 May 2023 03:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में आग लगने से 200 घर जल कर राख हो गये। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर बैरिया स्कूल के पास की है। आगलगी की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तबतक दर्जनों घर जलकर रख हो गए। 
विज्ञापन
राख में तब्दील हुए कई घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में आग लगने से 200 घर जल कर राख हो गए। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर बैरिया स्कूल के पास की है। स्थानीय लोगों ने आगलगी की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। लेकिन तेज हवा आग की लपटों को और तेज कर रही थी। इस वजह से तेज धधकते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। जब तक दमकल की गाडियां घटनास्थल पर पहुंचती, दर्जनों घर जलकर खाक हो चुके थे।  वही गांव वालों ने अग्निशमन सेवा विभाग को मोबाइल से फोन किया तकरीबन एक घंटे के बाद दमकल की गाड़ी आई लेकिन तब तक कई घर जल कर राख में तब्दील हो चुके थे।
विज्ञापन


घटना का कारण पता नहीं
आग कैसे लगी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। किसी क कहना है कि खाना बनाने के क्रम में आग लगी है तो कोई कह रहा पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाने के क्रम में आग लगी है। फिलहाल अपना सबकुछ गंवाकर लोग अपनी छाती पीट रहे हैं।

कई घरों में चल रही थी शादी की तैयारियां
अजमेरी पूर्व एरिया गांव के कई घरों में शादी की तैयारियां भी चल रही थी। इस बीच अगलगी ने सबकुछ बर्बाद कर दिया। आगलगी पीड़िता अनुप्रिया का कहना है कि मेरी आंखों के सामने सबकुछ जलकर खाक हो गया और मैं कुछ भी बचा नहीं। वही झूनो देवी और पिंकी देवी का कहना है कि अपनी बेटी की शादी के लिए वर्षों की कमाई मैं संजो कर रखी थी जिसमें चार लाख रुपये और कुछ जेवरात थे, सब जलकर राख हो गए। अब मेरी बेटी की शादी कैसे होगी। वही उषा देवी और रश्मि कुमारी ने भी कहा कि मेरी सारी संपत्ति जलकर राख हो गया, अब कैसे क्या करूं कुछ समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें