फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मौत के रास्ते पर जाने से रोका तो मार डाला; बेखौफ ऐसा कि महिला की हत्या कर उसका मोबाइल लिए घूम रहा था

Tue, 27 Feb 2024 08:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेक, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : बुजुर्ग महिला दुकानदार अपने एक ग्राहक को अक्सर गुटखा खाने से मना करती थी। फिर एक दिन उसी ग्राहक ने उस महिला दुकानदार को दे दी मौत की सजा।   
विज्ञापन
सलाह देने की मिली सजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में गांव के ही एक शख्स ने एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा मधुरापुर गांव की है। मृतका की पहचान झखड़ा गांव निवासी नवल किशोर झा की बुजुर्ग पत्नी मंजू देवी थी, जबकि आरोपी उसी गांव के रहने वाले नरेश कुंवर के पुत्र गणपत कुंवर (25) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मौत से दूर रहने की देती थी सलाह 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि नवल किशोर झा की बुजुर्ग पत्नी मंजू देवी घर पर अकेले रहती थी। उसने अपने घर पर ही एक छोटी सी दुकान खोल रखी थी, जिसमें वह गुटखा सिगरेट आदि कुछ सामान बेचती थी। उसकी दुकान पर गांव का ही गणपत अक्सर आकर गुटखा ख़रीदा करता था। लेकिन इस दौरान मंजू देवी उसे हमेशा गुटखा खाने से मना करती थी। उस दिन भी ऐसा ही हुआ। गणपत गुटखा खरीदने आया और मंजू देवी ने उसे फिर गुटखा नहीं खाने की बात कही। गणपत को मंजू देवी की सलाह उस वक्त भी बुरी लगी लेकिन उस दिन इस कहानी को खम करने का मन बना लिया।

देर रात दिया घटना को अंजाम 
रात में जब गांव के सभी लोग सो गए तब आरोपी गणपत अकेले ही वहां पहुंचा और महिला के हाथ-पांव को  बांधकर उसे खेत की ओर ले गया और फिर तेज धारदार हथियार से उसकी गला काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका का मोबाइल लेकर घूमता था आरोपी 
एसपी संजय पांडे ने बताया कि गिरफ्तार युवक गणपत  ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है युवक की निशान देही के आधार पर पुलिस ने खून से सना हुआ गणपत का कपड़ा और तेज धारदार हथियार पघड़िया भी बरामद कर लिया है। एसपी संजय पांडे ने बताया कि आरोपी की धृष्टता ऐसी थी कि मृत महिला का  मोबाइल भी गणपत लेकर घूमता था, जिसे पुलिस से बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें