फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए निकले पिता की हत्या,घर के पीछे मिला शव

Thu, 30 Mar 2023 08:09 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर में बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने निकले पिता की बदमाशों ने गला घोंट कर हत्या कर दी है। मामला सकरा थाना क्षेत्र के बरियापुर ओपी के बाजी बुजुर्ग गांव की है। परिजनों का कहना है कि शव के पास से मोबाइल और रूपये दोनों गायब हैं। 
विज्ञापन
Bihar: बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने के लिए निकले पिता की हत्या, घर के पीछे मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बेटी की शादी में लिए कर्ज को चुकाने निकले पिता की बदमाशों ने हत्या कर दी है। मामला सकरा थाना क्षेत्र के बरियापुर ओपी के बाजी बुजुर्ग गांव की है। परिजनों का कहना है कि कल शाम में वह घर से 90 हजार रुपए लेकर निकले थे अब उनके घर के पीछे उनकी लाश बरामद हुई है। परिजनों का कहना है कि शव के पास से मोबाइल और रूपये  दोनों गायब हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मो एजाज के रूप में हुई है।

विज्ञापन


क्या है मामला
परिजनों का कहना है कि मो एजाज को दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने एक साल पहले ही अपनी बेटी की शादी किये थे। उन्होंने शादी में करीब दो लाख रूपये कर्ज लिये थे। उन्होंने धीरे धीरे जमा कर के किसी तरह 90 हजार रूपये जमा किये थे। बुधवार की देर शाम वह लगभग 90 हजार रूपये लौटने के लिए अपने घर से निकले थे। लेकिन, गांव के ही एक व्यक्ति ने पैसे की लालच में एजाज की हत्या कर दी। उनका शव उनके घर के पीछे से बरामद हुआ है लेकिन उनके मोबाइल और 90 हजार रुपये गायब हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें